घर से सरसों के दो थैले चोरी
श्रीगंगानगर के मुकलावा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 14 टीके में स्थित एक घर से सरसों के थैले चोरी हो गये। किसान ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो उसमें चोरी करने वाले युवक की पहचान गजसिंहपुर निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई।
पुलिस ने काश्तकार हरदीप सिंह की रिपोर्ट पर उसके घर से सरसों के दो थैले चोरी करने के आरोप में विनोद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

No comments