Breaking News

अधिकतम मतदान के लिए कल दौड़ेगा श्रीगंगानगर!

श्र
ीगंगानगर में आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 में अधिकतम मतदान के संदेश के साथ श्रीगंगानगर रविवार को एकजुट होकर दौड़ेगा। रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट की ओर से 30 अगस्त को सुबह 6 बजे इंदिरा वाटिका से 'रन फॉर कम्यूनिटीÓ मतदाता जागरूकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में युवाओं के साथ शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी भाग लेंगे। दौड़ इंदिरा वाटिका से शुरू होकर चहल चौक, शिव चौक, सुखाडिय़ा सर्किल और मीरा चौक होते हुए वापस इंदिरा वाटिका पहुंचेगी। इसके बाद सुबह करीब 7 बजे इंदिरा वाटिका में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा।

No comments