Breaking News

एक ही रात में दो घरों में चोरों का धावा

हनुमानगढ़ के गोलूवाला निवादान के वार्ड नम्बर 2 में स्थित दो घरों में रहने वाला परिवार घर में सोता रहा और अज्ञात चोरों दोनों घरों से लाखों रुपए की नगदी, सोना-चांदी के जेवरात चोरी करके ले गये। परिवार के लोग अगले दिन सुबह नींद से जागे तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किये हंै। पुलिस के अनुसार औंकारमल पुत्र मोहनलाल शर्मा निवासी वार्ड नम्बर 2 ने रिपोर्ट दी क 27 अगस्त की रात को परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गये थे। सुबह 6 बजे मेरा बेटा कमरे में कपड़े लेने के लिए गया तो देखा कि आलमारी खुली पड़ी थी। सामान बिखरा हुआ था। चोरी की दूसरी वारदात इसी वार्ड में विष्णु शर्मा पुत्र मोहनलाल के घर हुई।

No comments