Breaking News

दवाई लेने घर से निकला बुजुर्ग लापता

श्रीगंगानगर जिले के घड़साना पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 7 केडब्ल्यूएम स्थित अपने घर से दवाई लेने के लिए घड़साना जाने का बोल कर निकला बुजुर्ग लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय सतवीर जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरे पिता 85 वर्षीय रामचन्द्र जाट दवाई लेने के लिए घड़साना जाने का बोल कर निकले थे। वह वापिस लौट कर नहीं आये। हमने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

No comments