नगर निकाय चुनाव में 9 और 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश
प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने मतदान के दोनों दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर 2026 (बुधवार) और द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को होगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। इस संबंध में संबंधित जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

No comments