गर्मी में भी अंडों के दाम में उछाल, थोक भाव 180 पार
आमतौर पर गर्मी के मौसम में अंडों की मांग अपेक्षाकृत कम रहने से इनके दाम नरम पड़ते हैं, लेकिन इस बार तस्वीर अलग है। पोल्ट्री फीड, परिवहन और अन्य खर्च बढऩे से अंडों की कीमतों में तेजी बनी हुई है। श्रीगंगानगर में पोल्ट्री फार्म से आने वाले अंडों का थोक भाव फिलहाल 180 से 185 रुपए प्रति ट्रे चल रहा है, जबकि खुदरा बाजार में यही ट्रे 200 से 210 रुपए तक बिक रही है। हैप्पी एग्ज स्टोर के संचालक निर्मल कुमार डोडा ने बताया कि उत्पादन लागत बढऩे का असर सीधे अंडों की कीमत पर दिखाई दे रहा है। पोल्ट्री फीड के साथ परिवहन एवं अन्य खर्च बढऩे से बाजार भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले सीजन में पोल्ट्री फार्म से आने वाले अंडों का थोक भाव करीब 750 रुपए प्रति सैकड़ा था।

No comments