Breaking News

3 अक्टूबर को होगा विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

श्रीगंगानगर में श्री अग्रवाल सभा (रजि.) की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 3 अक्टूबर को एसडी बिहाणी महाविद्यालय के मुक्ताकाश मंच पर विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में देश के ख्यातनाम कवि एवं कवयित्री वीर, हास्य, श्रृंगार व पैरोडी की प्रस्तुतियां देंगे। 9-10 वर्षीय बाल कवयित्री आहुति शुक्ला भी विशेष आकर्षण रहेंगी। आयोजन सर्वसमाज के लिए नि:शुल्क रहेगा तथा महिलाओं के लिए अलग बैठने की व्यवस्था होगी। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभा पदाधिकारियों ने दी।

No comments