Breaking News

सावन में 2 करोड़ 77 लाख से अधिक 'नम: शिवायÓ जाप, 15 शिवभक्त सम्मानित

श्रीगंगानगर में रामेश्वरम सेवा समिति द्वारा संचालित शिव मंदिर में सावन माह के दौरान 'नम: शिवायÓ मंत्र के 2 करोड़ 77 लाख 69 हजार 600 जाप किए गए। समिति द्वारा 2 करोड़ 25 लाख जाप का लक्ष्य रखा गया था। सुंदरकांड पाठ के बाद सर्वाधिक जाप करने वाले 15 शिवभक्तों को सम्मानित किया गया। समिति के अनुसार श्रावण माह में प्रतिदिन रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया। 2 करोड़ 25 लाख जाप का संकल्प पूर्ण होने पर 160 यजमानों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया।

No comments