Breaking News

डेरे की भूमि पर कब्जे का प्रयास

हनुमानगढ़ के नोहर कस्बे में स्थित डेरा बाबा अमरनाथ जोगीआसन की जमीन पर कब्जे का प्रयास की घटना सामने आई है। डेरे के महंत ने कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार 66 वर्षीय पंचमनाथ चेला पीर पूर्णनाथ ने रिपोर्ट दी कि डेरे की 13 बीघा 18 बिस्वा भूमि का नामांतरण 1995 में मेरे नाम हो चुका है। 27 अगस्त को मैं डेरे की अन्य भूमि को संभालने के लिए थैलासरी गया हुआ था। इसी दौरान मेरे मुनीम ने फोन करके बताया कि अपनी भूमि पर 15-20 लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

No comments