Breaking News

बहन से राखी बंधवाने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

हनुमानगढ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों से राखी बंधवाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस युवक की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बुरी तरह घायल कार चालक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव भाडी भादरा निवासी विकास जाट पुत्र रोहताश जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरे रिश्ते में लगते साले 25 वर्षीय निरंजन पुत्र रोहिताश जाट निवासी केहरवाला हाल थालड़का रक्षा बंधन पर अपनी बहनों से मिलने के लिए गांव से हनुमानगढ़ आ रहा था।

No comments