Breaking News

नामांकन की रफ्तार बढ़ी, 65 वार्डों में चुनावी हलचल तेज

श्रीगंगानगर में नगर परिषद आम चुनाव-2026 को लेकर शहर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। 65 वार्डों में पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र लेने और जमा करवाने का सिलसिला जोर पकड़ रहा है। जिला परिषद एवं पंचायत समिति परिसर में बनाए गए अलग-अलग काउंटरों पर नामांकन पत्र वितरण, प्रतिभूति राशि जमा करवाने तथा नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। अलग-अलग वार्डों से चुनाव मैदान में उतरने के इच्छुक प्रत्याशी अपने समर्थकों और प्रस्तावकों के साथ नामांकन केंद्र पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि पार्टी टिकट के साथ-साथ निर्दलीय चुनाव लडऩे का मन बना चुके दावेदारों में भी खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

No comments