देश विरोधी गतिविधियों में शामिल इनामी तस्कर गिरफ्तार
श्रीगंगानगर में पुलिस व खुफिया एजेंसी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अनूपगढ़ सेक्टर से देश विरोधी गतिविधियोंं में संलिप्त, इनामी आरोपी नशा तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है।
अनूपगढ़ थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि आसूचना अधिकारी कांस्टेबलपवन कुमार, कांस्टेबल केसर सिंह, ठाकराराम की टीम ने सीआइडी आईबी टीम के साथ बॉर्डर इलाके में गुप्त सूचना एकत्रित करते हुए 45 वर्षीय बलविन्द्रसिंह उर्फ बिन्द्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी 27 ए अनूपगढ़ को गिरफ्तार किया है।

No comments