Breaking News

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

श्र
ीगंगानगर के पुरानी आबादी में सुखवंत सिनेमा रोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार करणी मार्ग निवासी 49 वर्षीय बलजीत सिंह पुत्र बचन सिंह मेहरा ने रिपोर्ट दी कि मैं बाइक पर सुखवंत सिनेमा के निकट अपने परिचित से मिलने गया था। चौराहे पर तेज गति से आ रही कार ने मेरी बाइक में टक्कर मार दी। चालक, कार को मौके से भगा कर ले गया। हादसे में मेरा मोबाइल टूट गया।

No comments