फर्जी दुल्हन से शादी, साढ़े चार लाख ठगी , दोनों बहनें भी गिरफ्तार
बाड़मेर के एक युवक से फर्जी शादी करवा कर साढ़े चार लाख रुपए ठगने के बावजूद सात लाख रुपए की और वसूली के खातिर बंधक बना कर मारपीट करने के सनसनीखेज मामले में पुरानी आबादी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह में शामिल लुटेरी दुल्हन व उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी सुमन परिहार ने बताया कि पिछले दिनों बाड़मेर के लखवारा चोहटन जाटो की बस्ती निवासी धन्नाराम जाट ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि बाड़मेर निवासी सुखराम व ठाकराराम से मेरी शादी करवाने को लेकर बात हुई थी। श्रीगंगानगर के गुरूनगर में एक लड़की से मेरी शादी की बात फाइनल हुई और मेरे से चार लाख रुपए ले लिये।

No comments