Breaking News

श्रीगंगानगर जिले में भी आयकर विभाग की कार्रवाई

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में इंटरनेशनल बैंकिंग फ्रॉड से जुड़े संदिग्ध विदेशी लेन-देन के मामले में आयकर विभाग ने राजस्थान में कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए श्रीगंगानगर सहित जयपुर, सीकर और अजमेर में छापेमारी की है। कार्रवाई में चार्टर्ड अकाउंटेंट और उनसे जुड़े परिसरों को जांच के दायरे में लिया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के निर्देशों के तहत की जा रही है। आयकर विभाग को संदेह है कि पिछले कुछ वर्षों में विदेश भेजी गई रकम तथा सॉफ्टवेयर आयात और आयातित सलाहकार सेवाओं के भुगतान के नाम पर करोड़ों रुपये विदेश भेजे गए हैं। इन लेन-देन की वास्तविकता और धन के स्रोत की जांच की जा रही है।

No comments