दुर्गा मंदिर एरिया में बदमाशी का सिलसिला
श्रीगंगानगर में शाम ढलते ही दुर्गा मंदिर एरिया में वाहनों मेें सवार युवकों का बदमाशी का सिलसिला शुरू हो जाता है। दर्जनों वाहन बार-बार यहां से निकलते हैं। युवकों की गैंग के बीच कई बार तनातनी होती रही है। गत दिवस स्कार्पियो सवार एक युवक की कुछ युवकों ने धुलाई कर दी। इस युवक को पहले धमकी भी दी गई थी। कोतवाली पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव 2 सीसी पदमपुर निवासी बलकरण सिंह पुत्र मनजीत सिंह जटसिख ने रिपोर्ट दी कि विगत 12 अगस्त को शाम साढ़े चार बजे मैं अपनी स्कार्पियो में सवार होकर दुर्गा मंदिर आदर्श पार्क की तरफ आ रहा था। इसी दौरान तीन-चार बाइक मेरी गाड़ी के आगे आकर रूके।
इन पर आधा दर्जन युवकों में जसमीत सिंह निवासी मिर्जेवाला, हिमांशु निवासी ततारसर, मनजोत सिंह का भतीजा गुरशान सिंह पुत्र भारा सिंह शामिल थे।

No comments