चुनाव कार्य तेज, सभी बूथों पर बीएलओ रहे मौजूद
श्रीगंगानगर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा आगामी निकाय चुनाव कार्य तेज कर दिया गया है। इसके अन्तर्गत बुधवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने वार्डों के बूथों पर मौजूद रहे।
इस दौरान जिला मुख्यालय पर स्थित सभी वार्डों में मतदाताओं ने नई मतदाता सूची में अपना वोट मिलान किया। साथ ही मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जुड़वाने-कटवाने का कार्य किया जा रहा है। सभी बूथों पर जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद रहे।

No comments