जिला परिषद के सीईओ अभिषेक जैन ने संभाला कार्यभार
श्रीगंगानगर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक जैन ने बुधवार को कार्यभार संभाला। इस दौरान एसीईओ हरीराम चौहान ने भारतीय सेवा के अधिकारी अभिषेक जैन को जिला परिषद के सीईओ का कार्यभार ग्रहण करवाया। इसके पश्चात जिला के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद नये सीईओ अभिषेक जैन ने जिला परिषद के सभी विभागों का निरीक्षण कर अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय लिया तथा उन्हें त्वरित कार्य करने तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा।
No comments