Breaking News

सूरतगढ़ उप जिला अस्पताल के नए भवन के लिए 35 करोड़ मंजूर

राजस्थान में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सूरतगढ़ के क्रमोन्नत उप जिला चिकित्सालय के नए भवन के निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि प्रदेश के 8 क्रमोन्नत उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए कुल 280 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक अस्पताल के भवन के लिए 35 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

No comments