Breaking News

छात्रसंघ चुनाव करवाने को लेकर किया प्रदर्शन

ीगंगानगर में छात्रसंघ चुनाव करवाने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों द्वारा बुधवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में परिषद द्वारा मांग की गई है कि पिछले काफी वर्षांे से छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाये जा रहे हैं, जिसे लेकर छात्रों में आक्रोश है। वहीं पिछले काफी दिनों से जयपुर में भी छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों ने जल्द से जल्द चुनाव करवाने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

No comments