रेगुलेशन उप समिति की बैठक में केके नहर का मुद्दा छाया
श्रीगंगानगर में रेगुलेशन उप समिति की बैठक बुधवार को सर्किट हाउस के नजदीक स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह के सभाकक्ष में आयोजित हुई।
जल संसाधन गंगनहर (रेगुलेशन खंड) के अधिशाषी अभियंता नरेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों ने सिंचाई अधिकारियों पर 13 क्यूसेक क्षमता वाली केके नहर मेें 28 क्यूसेक पानी छोडऩे, नहर के ओवरफ्लो होने से खाले टूटने और केके नहर क्षेत्र के किसानों की फसलें खराब होने का आरोप लगाया। साथ ही किसानों ने एक्सईएन को प्रार्थना पत्र देकर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की।
No comments