राजस्थान ग्रामीण बैंक में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
श्रीगंगानगर में राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय व मुख्य शाखा की ओर से साइबर पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की 45 शाखाओं को वीसी के माध्यम से जोड़ा गया। साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड और मनी म्यूल सहित ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी।
बैंक अधिकारियों ने ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी, पासवर्ड व बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक व ऐप से सावधान रहने की अपील की।

No comments