Breaking News

स्कार्पियो सवार युवक पर फायरिंग

हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में लखूवाली हैड से पहले इंदिरा गांधी नहर पुल के निकट स्कार्पियो गाड़ी में सवार युवक पर फायरिंग कर दी गई। युवक ने भाग कर लखूवाली पुलिस चौकी में घुस कर अपनी जान बचाई। हमलावर भी स्कार्पियो गाड़ी में सवार थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लखूवाली हैड निवासी जुमेे खां पुत्र मंजूर अली ने रिपोर्ट दी कि इरफान खां निवासी लखूवाली हैड व मोहम्मद आसीम ने चार माह पूर्व मेरी स्कार्पियो गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी थी। मेरे से रंजिश रखने लगे। 17 अगस्त को मैं मेरा भाई सलीम व दोस्त इमदाद उर्फ श्यामा रावतसर में गाड़ी का काम करवाने के लिए रवाना हुए थे।

No comments