Breaking News

श्रीगंगानगर के तीन एएसपी के तबादले

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता प्रभावी होने से ठीक पहले श्रीगंगानगर के तीन एएसपी के तबादले कर दिये गये हैं। यह आदेश आज बुधवार को अल सुबह राज्य सरकार ने जारी किए। इन आदेशों में बीकानेर से एएसपी रघुवीर प्रसाद शर्मा वापिस जिले में लौट आये हैं। आदेश के तहत रायसिंहनगर के एएसपी रामेश्वरलाल मेघवाल को एएसपी जोधपुर ग्रामीण नियुक्त किया गया है। इनके स्थान पर महिला अपराध अनुसंधान सैल श्रीगंगानगर में नियुक्त एएसपी नीलम चौधरी को लगाया गया है।

No comments