पंजाबी फिल्म के प्रमोशन शो में हंगामा, पुलिस ने हुड़दंगियों को खदेड़ा
श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ मार्ग स्थित रिद्धि-सिद्धि प्रथम में मंगलवार रात पंजाबी फिल्म के प्रमोशन शो के दौरान उत्पाती युवकों को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार इस बार पिछले कार्यक्रम की तरह सड़क पर ज्यादा जाम लगने की स्थिति नहीं बनी, लेकिन कॉलोनी के प्रवेश द्वार के एक तरफ रास्ता रोक दिए जाने से बाजार में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीती रात कार्यक्रम स्थल पर उपजी स्थिति को लेकर सदर पुलिस थाना प्रभारी सुभाष ढिल ने बताया कि इस घटना को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। युवक आपस में उलझ रहे थे। पुलिस को देख कर भाग गये।

No comments