Breaking News

अम्बेडकर कॉलेज से सामान चोरी, ई-रिक्शा में लाद कर ले गये


श्रीगंगानगर में  डा. भीमराव अम्बेडकर कॉलेज के स्टोर से सामान चोरी हो गया। सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर भी था। गार्ड ने दो युवकों को ई-रिक्शा में चोरी का सामान ले जाते हुए देख लिया। संदेह के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव मोहनपुरा निवासी अंतर सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह कॉलेज में प्राइवेट गार्ड है। विगत 29 जुलाई की रात ड्यूटी पर था। सुबह करीब साढ़े चार से साढ़े पांच बजे के बीच दो लड़के स्टोर रूम से सामान चोरी करके ले गये। अज्ञात चोर स्टोर से लोहे की कड़ाई, डर्म आयरन लीड, गैस भट्टी, छोटी कड़ाई, परांत बड़ी, एक पलटा, खराब ट्यूब लाइट बीस, 22 लीटर का प्रशेर कुकर, खराब पंखे 18, हैड कटर की कॉपर वायर, घास कटर की वायर, हैज कटर दो, ग्राइंडर एक व कैंची एक चोरी करके ले गये। 

No comments