लाखों की हेरोइन सहित पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर सदर पुलिस ने सूरतगढ़-पदमपुर बाइपास पर कार्यवाही करते हुए पंजाब के दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी सुभाष ढिल ने बताया कि फाजिल्का जिले के गांव सतीरवाला निवासी गुरप्रीत सिंह व पीरादित्ता पुत्र सुखदेव सिंह मजहबी को 66.59 ग्राम हेराइन सहित गिरफ्तार किया गया है। दोनों यहां सप्लाई देने आए थे। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 33 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थो की तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments