अध्यापकों के कठिन प्रयासों से सरकारी स्कूल में जुटाई सामग्री चोरी
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव कोहलां में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों के कठिन प्रयासों से बच्चों के लिए सकूल में शिक्षण व खेल सामग्री जुटाई, जिसे अज्ञात चोर चुरा कर ले गये। पुलिस ने संस्था प्रधान की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार संस्था प्रधान 33 वर्षीय अंजू मीणा पत्नी खेमचंद मीणा ने रिपोर्ट दी कि विगत 27 जुलाई को मैं व स्टाफ स्कूल में पहुंचे, तो स्कूल के ताले टूटे हुए थे। सामान संभाला तो स्कूल के बैंक खातों की पासबुक, एमडीएमव एसएमसी खाता की पासबुक, चैक बुक, पोषाहार योजना का गैंस कनेक्शन की कॉपी, स्कूल का पैनकार्ड, इलेक्ट्रोनिक्स व रसोई उपकरण, एमई कम्पनी की एलईडी टीवी, मल्टीमीडिया स्पीकर, एक गैंस सिलेंडर, छत का एक पंखा, दीवार घड़ी व अन्य सामग्री गायब थी।

No comments