स्कूलों को सुरक्षा इंतजाम खुद करने होंगे:जर्जर कमरों में पढ़ाई बंद, छत-नालों की सफाई करनी होगी
राजस्थान में स्कूलों को अब सुरक्षा के सभी इंतजाम खुद करने होंगे। मानसून के दौरान हादसों से बचाव के लिए राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए नए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं।
स्कूलों से कहा गया है कि जर्जर कमरों में पढ़ाई नहीं कराई जाए, छतों और नालों की सफाई कराई जाए, परिसर में पानी जमा नहीं होने दिया जाए और जरूरत पडऩे पर दूसरी सुरक्षित कक्षाओं में पढ़ाई कराई जाए। अधिकारियों को भी स्कूलों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इन सभी व्यवस्थाओं के लिए सरकार ने कोई अतिरिक्त बजट नहीं दिया है। ऐसे में स्कूलों को अपने उपलब्ध संसाधनों से ही ये सभी काम करने होंगे।

No comments