शादी समारोह में पास की टेबल पर बैठा युवक ही कार चुरा ले गया
श्रीगंगानगर के विजयनगर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव गोगामेड़ी में शादी समारोह में खाना खा रहे युवक की कार को उसके पास ही बैठा एक युवक चुरा कर भाग गया। चाबी टेबल पर ही रखी थी। पुलिस ने कार चोरी करने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीलीबंगा निवासी मुकेश ओड ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर गोगामेड़ी में शादी में आया हुआ था। मेरी पास ही टेबल पर सुभाष पुत्र साहबराम ओड निासी ढाणी पीलीबंगा बैठा था। चाबी टेबल पर रखी हुई थी। मैंने खाना खाने के बाद चाबी संभाली, तो चाबी टेबल पर नहीं थी।

No comments