जेल में जर्दा, बीड़ी-सिगरेट फैंकने वाले युवकों का खुलासा
श्रीगंगानगर में करीब डेढ़ माह पूर्व केन्द्रीय कारागृह में जर्दा, बीड़ी, सिगरेट के पैकेट फैंकने वाले युवकों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई जगराम ने बताया कि इस मामले में दुर्गा विहार कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय पप्पू दास पुत्र शंकरदास व वार्ड नम्बर एक पुरानी आबादी निवासी मोनू सैन पुत्र राजू सैन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवकों ने बीती 14 जून को केन्द्रीय कारागृह की दीवार के ऊपर से जेल के वार्ड नम्बर 3 में एक पैकेट फैंका था। सुरक्षा प्रहरी सुरेन्द्र कुमार ने बाइक सवार इन युवकों को देख कर ललकारा था। वह पैकेट फैंक कर भाग गये थे।

No comments