Breaking News

बारिश के 24 घंटे बाद भी नहीं संभले हालात


श्रीगंगानगर में सावन माह के पहले सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश का असर मंगलवार को भी शहर में साफ दिखाई दिया
बारिश थमने के 24 घंटे बाद भी कई निचले इलाकों, रेलवे अंडरब्रिज और सरकारी संस्थानों के आसपास पानी भरा रहा। नगर परिषद और नगर विकास न्यास की तैयारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि अधिकांश स्थानों पर जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह नाकाम नजर आई।
बारिश के कारण पुरानी आबादी, गुरुनानक बस्ती, ईदगाह क्षेत्र, बी-ब्लॉक सहित कई निचले इलाकों में पानी जमा रहा। वहीं पुराना अस्पताल परिसर स्थित शहरी डिस्पेंसरी, मल्टीपर्पज स्कूल के सामने रेलवे अंडरब्रिज तथा महाराजा गंगासिंह चौक रेलवे अंडरब्रिज में भी मंगलवार तक पानी भरा रहा। नगर परिषद की ओर से इन स्थानों से टैंकरों की मदद से पानी निकाला गया।

No comments