Breaking News

चिट्टा व डोडा पोस्त सहित चार युवक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के घड़साना, अनूपगढ़ व समेजा कोठी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए चार युवकों को चिट्टा व डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया।
घड़साना थाना प्रभारी आलोक सिंह ने गश्त के दौरान अनिल उर्फ सुच्चा सिंह निवासी धक्का बस्ती चक 24 एएस को 6.12 ग्राम हेरोइन, चिट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया। अनूपगढ़ पुलिस के एसआई रामकेश ने एएनटीएफ चौकी श्रीगंगानगर  की सूचना पर हिन्दुस्तान मिल स्टोर के पास से मदनलाल पुत्र रामकुमार निवासी संजरवाला खाजूवाला व बादल सिंह पुत्र नायब सिंह निासी सियाचर चौगान चक 15 पीबी खाजूवाला  को 19 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। 

No comments