Breaking News

बाइक, ट्रेक्टर-ट्रॉली से टकराने पर युवक की मौत


श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रक यूनियन के निकट ट्रेक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार मृतक सिकंदर रामदासिया निवासी चक 2 पी था। पुलिस ने मृतक के भाई जितेन्द्र ङ्क्षसह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। जितेन्द्र ने पुलिस को बताया कि संतुलन बिगडऩे पर बाइक टे्रक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। घायल सिकंदर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

No comments