Breaking News

जवाहरनगर के मुख्य नाले से फेरोकवर गायब


श्रीगंगानगर में सावन के पहले सोमवार को हुई बरसात से जवाहरनगर क्षेत्र की सड़कें और नाले ओवरफ्लो हो गये, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
जवाहरनगर के सैक्टर नम्बर 6 में इन्दिरा वाटिका के सामने मुख्य नाले के ऊपर लगे फेरोकवर गायब होने के चलते बरसाती पानी के दौरान इस चैम्बर के कारण अकसर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। नगर विकास न्यास और नगर परिषद अधिकारियों द्वारा इस गम्भीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 

No comments