Breaking News

नेहरू पार्क स्थित शिवालय मार्ग पर अंधेरा



श्रीगंगानगर शहर के नेहरू पार्क स्थित शिवालय जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर सावन माह में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु सुबह-शाम भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं, लेकिन गली में अंधेरा रहने से आवागमन असुविधाजनक और जोखिम भरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें बंद होने अथवा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। सावन में मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, ऐसे में मार्ग पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था आवश्यक है।

No comments