Breaking News

शराब तस्कर के फार्महाउस पर चला बुलडोजर

सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वालों के लिए सीकर प्रशासन ने एक और करारा संदेश दिया है। इस बार बुलडोजर उस हिस्ट्रीशीटर के सपनों के 'किलेÓ पर चला, जो खुद तो विदेश में आराम फरमा रहा है, मगर अपने गांव में करोड़ों की गोचर भूमि को रौंद रहा था। सीकर जिले में फतेहपुर सदर थाना इलाके के ढाणी बैजनाथ का है। मीडिया रिपोटॅर्स के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर संजय मील ने गांव की 4 बीघा गोचर भूमि को अपनी जागीर समझकर वहां पक्का फार्महाउस खड़ा कर दिया था। चारदीवारी खींची, रंग-रोगन किया, मानो यह उसका पैतृक हक हो।

No comments