Breaking News

न्यूक्लियर पावर प्लांट में जवान की गोली लगने से मौत

रावतभाटा (चित्तौडग़ढ़) के न्यूक्लियर पावर प्लांट में आज शनिवार को सुबह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जवान प्रमिर सरकार के सीने में गोली उन्हीं की सर्विस राइफल से लगी थी। पश्चिम बंगाल के रहने वाले प्रमिर घटना के समय रिएक्टर बिल्डिंग के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर थे।

No comments