Breaking News

उदयपुर में मानसून का तीसरा दौर भी फेल:तापमान बढऩे की संभावना

उदयपुर में शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा चल रही है। बीते सप्ताह मौसम का मिजाज बारिश वाला रहा, लेकिन बरसात नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा के अनुसार उदयपुर में मानसून का तीसरा दौर भी कमजोर पड़ गया है। आने वाला पूरा सप्ताह भी मौसम के लिहाज से शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज बारिश की संभावना कम है।

No comments