Breaking News

राजस्थान में 'चुनावी हलचलों' के बीच एक और प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी और प्रशासनिक ढांचे में राज्य सरकार ने देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन आदेश जारी कर दिए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, 2010 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी को जनजाति क्षेत्र विकास आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे 2013 बैच के आईएएस अधिकारी खजान सिंह को उदयपुर का नया संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

No comments