उदयपुर में 2600 लीटर मिलावटी दूध से भरा टैंकर पकड़
रक्षाबंधन त्योहार को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उदयपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। मुखबिर की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार सुबह सेक्टर-8 स्थित जड़ाव नर्सरी के पास घेराबंदी कर दूध से भरे एक टैंकर को रुकवाकर जांच की। कार्रवाई के दौरान टैंकर से करीब 2600 लीटर संदिग्ध दूध बरामद किया गया है।
जांच में सामने आया कि टैंकर के दो अलग-अलग कंपार्टमेंट में दूध भरा हुआ था। एक हिस्से में करीब 1500 लीटर और दूसरे हिस्से में करीब 1100 लीटर दूध मौजूद था।

No comments