Breaking News

सीजेपी अब जयपुर में देगी 'जंतर-मंतर' जैसा बेमियादी धरना

जयपुर के कंवरापुरा में सरकारी प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई हाथापाई और वाहनों में तोडफ़ोड़ के मामले में सियासी पारा अब चरम पर पहुंच गया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने सबसे करीबी सहयोगी और पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका तथा अन्य कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के बाद अब खुद जयपुर आकर मोर्चा संभालने का ऐलान कर दिया है। अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि वे दिल्ली के ऐतिहासिक 'जंतर-मंतरÓ की तर्ज पर उसी कंवरापुरा स्कूल के बाहर बेमियादी धरने पर बैठेंगे, जहां यह पूरा विवाद और हंगामा हुआ था।

No comments