राजघाट पहुंचे कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था के विरोध में छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन तेज हो गया है। प्रदर्शनकारियों को देर शाम सुरक्षाबलों ने मौके से हटा दिया, जिसके बाद शनिवार तड़के राजघाट पहुंचे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आधी रात मंच हटाने और लाठीचार्ज का आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे, लेकिन देर रात पुलिस और सुरक्षाबलों ने उनके साथ तानाशाही रवैया अपनाया। प्रदर्शनकारी सन्नी द्विवेदी ने कहा कि उनके मंच को तोड़ दिया गया, लाठी-डंडों से खदेड़ा गया और डिटेन करने की धमकियां दी गईं।

No comments