Breaking News

नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 का ऐलान, 48 नाम: राजस्थान और बिहार से दो-दो टीचर्स

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 का ऐलान किया। देशभर से 48 शिक्षकों को चुना गया है। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय स्कूल और पीएम श्री स्कूलों समेत कई संस्थानों के शिक्षक चुने गए हैं। 48 स्कूली शिक्षकों में से 26 पुरुष और 22 महिला टीचर हैं। राजस्थान से दो शिक्षक डॉ. दिव्येंदु सेन और डॉ. वर्तिका गुलाटी चुने गए है। उत्तर प्रदेश से तीन, बिहार और एमपी से दो-दो टीचर्स चुने गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को शिक्षकों को ये पुरस्कार देंगी। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

No comments