Breaking News

34 साल कर ली नौकरी, रिटायर्ड होने के बाद खुला फर्जीवाड़ा, मामला दर्ज

राजस्थान में सरकारी नौकरी से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सीकर जिले के बुरावड़ तहसील क्षेत्र के पूरा छोटी गांव निवासी भागीरथराम ने 1 जून 1992 को बीकानेर स्थित आरएसी की तृतीय बटालियन में कांस्टेबल के पद पर भर्ती ली थी। कथित तौर पर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए राजस्थान आम्र्ड कॉन्स्टेबुलरी में कांस्टेबल की नौकरी हासिल की और करीब 34 साल तक नौकरी करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी अपना पूरा सेवाकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त भी हो गया। रिटायरमेंट के बाद शिकायत मिलने पर जब मामले की जांच कराई गई तो दस्तावेजों में कथित हेरफेर की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments