लेपर्ड ने बछड़े का किया शिकार:शहीद राजेंद्र सिंह नगर का मामला, ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग
चितौडग़ढ के भदेसर उपखंड क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार जारी है, जिससे पशुओं के शिकार की घटनाएं बढ़ गई हैं। शहीद राजेंद्र सिंह नगर में एक लेपर्ड ने बाड़े में बंधे बछड़े का शिकार कर लिया।
कस्बे के किसान नरेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात उनके बाड़े में हमेशा की तरह पशु बंधे हुए थे। सुबह जब वे दूध निकालने पहुंचे, तो उन्होंने बछड़े को मृत पाया, जिसका शिकार लेपर्ड ने किया था। ग्रामीणों ने बताया कि उनके इलाके में लेपर्ड का पूरा कुनबा मौजूद है। उन्होंने वन विभाग से इन लेपर्ड को पकड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोडऩे की मांग की है।

No comments