बीजेपी का 'निकाय चुनाव फॉर्म' 5000 रुपए में, तो कांग्रेस का फ्री
उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया। 31 अगस्त तक नामांकन करना है और इसमें दस दिन भी नहीं बचे हैं। तेजी से शुरू हुए काउंट डाउन में जहां एक ओर दोनों पार्टियां तेजी से काम करने लगी है, वहीं दावेदारों की पहुंच पार्टी दफ्तरों तक तेज हो गई। दोनों पार्टियों में पार्षद में पार्षद के आवेदन पत्रों की बात करें तो भाजपा में फॉर्म 5 हजार रुपए में मिल रहा है और कांग्रेस में मुफ्त में उपलब्ध है। एक दिन में ही दोनों पार्टियों से करीब 300-300 से अधिक फॉर्म निकल चुके हैं। दोनों तरह की गतिविधियों में दो दिन बाद समीकरण सामने होंगे।

No comments