Breaking News

कोटा में सुस्त पड़ा मानसून,24 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी

कोटा संभाग में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया हैं। हालांकि मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शहर में सुबह से हल्की धूप खिली है। बरसात नहीं होने से पारा भी बढ़ गया है। लोगों को अच्छी बरसात का इंतजार है। वर्तमान में ट्रफ लाइन उत्तर भारत के अमृतसर, मुजफ्फरनगर कानपुर, डालटनगंज दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही है यही कारण है कि राजस्थान में अभी मानसून सुस्त है। मौसम विशेषज्ञ की माने मानसून सीजन में बारिश वहीं सबसे ज्यादा होती हैं जिन एरिया से ट्रफ लाइन गुजरती है।

No comments