सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 23 गिरफ्तार
भरतपुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अश्लील पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने 1 महीने अभियान चलाया। जिसमें कुल 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
साथ ही वैर और बयाना सदर थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस की टीमें 1 महीने से लगातार सोशल मीडिया पर निगरानी बनाए हुई थी। एसपी राजेश मीणा ने बताया- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पड़ी, सामाजिक और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे, अपराधियों के पक्ष में पोस्ट करने और अश्लील पोस्ट करने वालों के खिलाफ पिछले 1 महीने से कार्रवाई की जा रही थी।

No comments