Breaking News

अजमेर में लाठियों से दुकानदार को पीटा

अजमेर के केसरगंज सब्जी मंडी में एक दुकानदार को डंडो से पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले दुकानदार को घसीटकर बाहर निकाला और बाद में बीच बचाजार जमकर डंडे बरसाए। इस दौरान वहां दुकानदार को बचाने के लिए कोई नहीं आया। करीब दो मिनट तक जमकर मारपीट की गई और बाद में चले गए। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था।

No comments